Search

 
 
 

नोवामुंडी : डीएवी स्कूल में मना हिंदी पखवाड़ा

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : हिंदी दिवस पर गुरुवार को डीएवी पब्लिक स्कूल बीएसएल चिड़िया में विद्यालय के हिंदी विभाग की अगुवाई में हिंदी पखवाड़ा मनाया गया. प्राचार्य संजय कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. यह हिंदी पखवाड़ा अगले पन्द्रह दिन तक चलेगा. इस दौरान हिंदी को समृद्ध करने के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच सुलेख लेखन, कहानी, कविता लेखन, निबन्ध लेखन, कविता वाचन, भाषण प्रतियोगिता, संवाद आदि हिंदी की विधाओं को कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hindi-day-celebrated-in-shane-international-school/">जमशेदपुर

: शेन इंटरनेशनल स्कूल में मना हिंदी दिवस

हिंदी हमें सम्पूर्णता का अहसास करवाती है - शिक्षक

[caption id="attachment_758603" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/hindi-pakhwara-2-2-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> उपस्थित लोग.[/caption] इस अवसर पर प्राचार्य संजय कुमार झा ने हिंदी के उज्ज्वल भविष्य के बारे में बताते हुए हिंदी को व्यवहार में लाने की आवश्यकता पर बल दिया. वरीय शिक्षक डी. जेना ने कहा कि हिंदी सभी भाषाओं को साथ लेकर चलने वाली भाषा है. हिंदी हमें सम्पूर्णता का अहसास करवाती. सम्पूर्ण कार्यक्रम हिंदी के वरिष्ठ शिक्षक करण सिंह के नेतृत्व में आगामी पंद्रह दिनों तक चलता रहेगा. मौके पर कृष्ण कुमार झा, विभाग के वरीय शिक्षक करण सिंह, किशोर कुमार झा व समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-meeting-organized-on-employment-day-in-lailor-panchayat-of-saranda/">मनोहरपुर

: सारंडा के लाईलोर पंचायत में रोजगार दिवस पर बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही