Search

 
 
 

नोवामुंडी : हिरजीहाटिंग कारोंकुंज आंगनबाड़ी केंद्र की साहिया का चुनाव रद्द

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा स्थित हिरजीहाटिंग कारोंकुंज आंगनबाड़ी केंद्र की साहिया चुनाव को लेकर बुधवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस ग्राम सभा की अध्यक्षता पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी व पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो तथा हाटगमहरिया से आए चुनावकर्ता शिव हेस्सा ने की. इस दौरान साहिया चयन के लिए पांच प्रत्याशियों जिसमें एससी-एसटी से रजनी लकड़ा, ज्योत्सना बारु तथा सुनैना लागुरी थी. जबकि ओबीसी से आरती गोप एवं प्रमिला पात्रों ने अपना नामांकन भरा. पांचों प्रत्याशियों से लिखित परीक्षा ली गई. पांचो से गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रश्न पूछे गए. जिसमें सभी प्रत्याशी मात्र दो ही प्रश्न का उत्तर दे पाए. इसके बाद उपस्थित लोगों ने लिखित परीक्षा का विरोध किया और कहा कि एससी-एसटी व विधवा को साहिया चयन में प्राथमिकता दी जाए. जिसको लेकर ग्राम सभा में विवाद बढ़ गया. विवाद बढ़ने के कारण मुखिया चांदमनी लागुरी व पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो ने साहिया चयन को रद्द कर दिया. मौके पर गीता बहादुर, ममता केसरी, नेलानी टोप्पो, शेख हयूल, शांति कंडिर, चुमनू टोप्पो सहित हिरजीहॉटिंग के ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bsfs-assistant-commandant-and-others-posted-on-indo-bangladesh-border-honored/">जमशेदपुर

: भारत-बंगलादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट व अन्य को किया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही