Search

 
 
 

नोवामुंडी : ओवरटेक करने के दौरान हाइवा पलटा, चालक जख्मी

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के सत्संग विहार मंदिर के समीप हाइवा पलट गया. दुर्घटना में हाइवा चालक को हल्की चोटें लगी हैं. बताया जा रहा है कि हाथी चौक से आ रहा दो हाइवा ओवरटेक करने के दौरान सत्संग विहार मंदिर के समीप एक-दूसरे से टकरा गया. इससे एक हाइवा के चालक ने अपना संतुलन खो दिया और सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-azhapra-teachers-association-condoles-the-death-of-education-minister/">चाकुलिया

: शिक्षा मंत्री के निधन पर अझाप्रा शिक्षक संघ ने शोक जताया
स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाल कर बड़ाजामदा अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक इलाज कर छोड़ दिया. यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह 5:30 बजे की है. बड़ाजामदा थाना को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनो हाइवा टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट के खदान क्षेत्र से आयरन ओर लोड कर उषा मार्टिन आ रहा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही