Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा थाना में होली मिलन समारोह आयोजित

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस होली मिलन समारोह की अध्यक्षता किरीबुरू एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने की. इस समारोह में गणमान्य लोगों के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी, सेल के पदाधिकारी तथा सीआईएसएफ के अधिकारियों ने थाना परिसर में एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी. इस दौरान किरीबुरू एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने होली पर्व के महत्व को बताते हुए कहा की रंगों का त्योहार होली मुख्य रूप से सत्य की विजय और असत्य की हार को प्रदर्शित करता है. जिससे हम सब को अपने बुराई को त्याग कर अच्छाई को आत्मसात करने का प्रेरणा देती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-flag-march-in-the-city-regarding-holi-and-shab-e-barat/">जमशेदपुर

: होली और शब-ए-बारात को लेकर शहर में निकला फ्लैग मार्च

पदाधिकारियों ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी

किरीबुरू एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर व अन्य पदाधिकारियों ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए लोगों को मिठाई खिलाया. इस मौके पर किरीबुरू एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, किरीबुरू इंस्पेक्टर वीरेंद्र एक्का, थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, एसआई धनंजय सिंह, एसआई परेश रजवार, गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी, महाप्रबंधक एनके झा, महाप्रबंधक श्रीमंत नारायण पंडा, सीआईएसएफ के कमांडेंट राकेश चंदन, गणमान्य लोगों में नाजिर खान, राजेश सिन्हा, विनोद सिंह, मुन्ना प्रसाद, कपिलेश्वर दोंगो, सैय्यद राजू, संतोष ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही