Search

 
 
 

नोवामुंडी : गांव में बिजली नहीं पहुंची, तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण समेत तीन खबरें

 
  • महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र की पश्चिमी पंचायत के नुईया गांव स्थित लौवा टोला में आज तक गांव में बिजली नहीं पहुंची है. हालांकि इस क्षेत्र में सांसद, विधायक दौरा कर चुके हैं. उसके बावजूद गांव में बिजली नहीं आना ग्रामीणों को समझ से परे है. गांव में बिजली नहीं रहने के कारण शनिवार को नुईया गांव के मुंडा दुरसू चाम्पिया ने गांव में ग्राम सभा का आयोजन कर आने वाले चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया. ग्राम सभा के माध्यम से मुंडा ने ऐलान किया है कि जब तक गांव में बिजली नहीं आएगी, तब तक कोई भी ग्रामीण वोट देने नहीं जाएगा. ग्रामीण सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, विधायक सोनाराम सिंकु, उपायुक्त चाईबासा तथा बिजली विभाग को लिखित सूचना दे चुके हैं. बैठक में डाकूवा बागना चाम्पिया, कृष्ण बोदरा, मोहन बोदरा, दीपक चाम्पिया,काडीया चाम्पिया, दूला दीग्गा,डोलो बोदरा, बंजारी दिग्गा, चांदनी चाम्पिया, अर्जुन पूर्ति,दीपक सिद्धू सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे.

महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Noamundi  : गुवा थाना अंतर्गत पूर्वी पंचायत भवन में गुवा बिरसा नगर से विस्थापित महिला 40 वर्षीया आमी उर्फ चामी तुबित ने गले में दुपट्टा बांधकर फांसी लटक कर आत्महत्या कर ली. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतिका विक्षिप्त थी. यह घटना शनिवार दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है. सूचना पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया.

गुड़ाबांदा : बहरागोड़ा जाने के क्रम में गायब हुई महिला, अपहरण की आशंका  

Gudabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के बनमाकड़ी पंचायत अंतर्गत स्वर्गछिड़ा की चुमकी प्रधान (37) बहरागोड़ा जाने के क्रम में गायब हो गई है. उसके पति गोकुल प्रधान ने उसके अपहरण की आशंका जताई है. बहरागोड़ा थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है. महिला की स्कूटी, चप्पल और वैनिटी बैग रास्ते में पड़ा मिला है. घटना के संबंध में महिला के पति गोकुल प्रधान ने बताया कि उसकी पत्नी दुर्गापूजा की खरीदारी करने की बात कहकर घर से निकली थी. उसकी स्कूटी और बैग बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के महिशपुर और गुहियापाल के बीच सूखा तालाब के पास सड़क पर मिला है. बहरागोड़ा पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है. इसे भी पढ़ें –विधायक">https://lagatar.in/mla-laid-the-foundation-stone-of-two-schemes-and-two-news-of-ghatshila/">विधायक

ने दो योजनाओं को किया शिलान्यास समेत घाटशिला की दो खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही