Search

 
 
 

नोवामुंडी : गाजे-बाजे के साथ मां बसंती दुर्गा प्रतिमा की हुई विसर्जन

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : शुक्रवार देर रात गुवा के योग नगर स्थित श्री श्री बसंती दुर्गा मां प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ गुवा बाजार स्थित कारो नदी के कुसुम घाट में श्रद्धालुओं ने किया विसर्जन. इस दौरान प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुवा पुलिस प्रशासन भी साथ मौजूद थे. श्री श्री बसंती दुर्गा मां प्रतिमा का विसर्जन योग नगर से निकलकर प्रीपेड कॉलोनी, गुवासाई, कल्याण नगर, भट्टीसाई, विवेक नगर, कच्छी धौडा, रेलवे मार्केट, रामनगर, गुवा बाजार होते हुए कारो नदी के कुसुम घाट में रात 10:00 बजे विसर्जन हुआ. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jamshedpur-circle-area-will-be-strengthened-with-rs-300-crores/">आदित्यपुर

: 300 करोड़ से जमशेदपुर सर्किल क्षेत्र का होगा विद्युत सुदृढ़ीकरण
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Noamundi-Visarjan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस दौरान प्रतिमा विसर्जन में श्रद्धालुओं ने जमकर डीजे की धुन पर भक्ति गीतों में सरोवार होते हुए नाचते गाते विसर्जन किया. इससे पूर्व महिलाओं ने सिंदूरदान खेला. और श्री श्री मां बसंती दुर्गा प्रतिमा को सिंदूर लगाकर भावभीनी विदाई दी. वही प्रतिमा विसर्जन के दौरान लोग अपने अपने घरों से निकलकर मां दुर्गा के प्रतिमा को नमन किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही