Search

नोवामुंडी : गुवा, बड़ाजामदा, नोवामुंडी में सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : शुक्रवार को गुवा स्थित कुसुम घाट काली मंदिर प्रांगण, योग नगर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में तथा रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे कॉलोनी समेत विभिन्न क्षेत्रों बड़ाजामदा, नोवामुंडी में हर्षोउल्लास के साथ सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पूजा अर्चना की. इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने बरगद के पेड़ की पूजा की तथा अपने पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगा. पूजा के दौरान महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन सावित्री ने अपने पति के प्राण को यमराज से वापस लेकर आई थी और उन्हें जीवित किया था. तभी से ज्येष्ठ माह के अमावस्या तिथि को सभी सुहागिन महिलाएं अपनी पति की दीर्घायु के लिए बरगद के पेड़ के नीचे पूजा अर्चना करती है. [caption id="attachment_641932" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Novamundi-Vat-Savitri-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बरगद के पेड़ में धागा बांधती सुहागिन महिलाएं.[/caption] इसे भी पढ़ेंमनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-women-worshiped-vat-savitri-for-husbands-long-life/">मनोहरपुर

: पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp