Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा के नुईया गांव में डीएमएफटी फंड से सूखे पत्ते से जलावन बनाने का उद्योग लगाकर ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जाएगा. इसे लेकर बुधवार को एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस ग्राम सभा की अध्यक्षता नुईया गांव के मुंडा धन्नु चाम्पिया ने की. ग्राम सभा में मुख्य अतिथि के तौर पर आए कोल्हान सारंडा वन प्रमंडल के आईएफएस प्रजेश कांत जेना उपस्थित थे.
: पोकलेन जलाने के आरोप में पीएलएफआई सदस्य रोड़े गुड़िया पर केस
ग्रामीणों को स्वरोजगार प्राप्त होगा
उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी स्तर से नुईया गांव में यहां के ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने के लिए उपायुक्त के निर्देशानुसार जंगल के सूखे पत्तों से जलावन बनाने का उद्योग सरकारी जमीन पर लगाने जा रही है. यह उद्योग लग जाने से यहां के आसपास के ग्रामीणों को स्वरोजगार प्राप्त होगा. जिसमें महिलाएं सूखे पत्ते को चुनकर इस उद्योग में सप्लाई देने पर प्रति किलो चार रुपए के हिसाब से दी जाएगी. साथ ही उचित ट्रेनर के द्वारा नुईया गांव के ग्रामीणों को सूखे पत्ते से जलावन बनाने का ट्रेनिंग दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : आनंदपुर">https://lagatar.in/anandpur-case-on-plfi-member-rode-gudiya-for-burning-poklen/">आनंदपुर: पोकलेन जलाने के आरोप में पीएलएफआई सदस्य रोड़े गुड़िया पर केस
Leave a Comment