Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : वेल्डन फ्यूचर इंग्लिश स्कूल में बच्चों को दी गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी इंग्लिश स्कूल बड़ाजामदा में सीसीए कार्यक्रम (सह पाठ्यक्रम गतिविधियां) का शुभारंभ किया गया. अब विद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रत्येक शानिवार (सीसीए )के अंतर्गत क्राफ्ट एवं अन्य गतिविधियां विद्यार्थियों को सिखाई जाएंगी. शनिवार को इस कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर की गई. इस कार्यक्रम में वर्ग एक से वर्ग 8 के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-two-day-lakhtakia-football-tournament-from-september-17/">बंदगांव

: दो दिवसीय लखटकिया फुटबॉल टूर्नामेंट 17 सितंबर से

मिट्टी से बनाई भगवान गणेश की प्रतिमा 

वर्ग 1 से वर्ग 5 के विद्यार्थियों को पेड़ के पत्ते को जोड़कर गणेश का रूप तैयार करने सिखाया गया. वर्ग 6 एवं 7 के विद्यार्थियों को चार्ट पेपर पर चित्रांकन करवाया गया एवं वर्ग 8 के विद्यार्थियों ने मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमा बनाई. विद्यालय प्रभारी मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया विद्यालय द्वारा सत्र 2022-23 में विद्यार्थियों को सीसीए के माध्यम से प्रत्येक शनिवार को क्राफ्ट सिखाया जाएगा. (सीसीए) प्रभारी शिवांगी घोष एवं नामलेंन पूर्ती द्वारा प्रत्येक शनिवार कार्यक्रम आयोजित की जाएगी. शिवांगी घोष ने बताया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ चित्रांकन एवं हस्तकला विषय में सर्वांगीण विकास के लिए हम सब प्रयासरत है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-shahid-anwar-of-akashvani-jamshedpur-will-do-commentary-in-asia-cup-cricket-t20/">आदित्यपुर

: एशिया कप क्रिकेट टी 20 में कमेंट्री करेंगे आकाशवाणी जमशेदपुर के शाहिद अनवर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही