Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंड़ी : ब्लॉक परिसर में बीमा क्लेम जागरूकता दिवस का हुआ आयोजन

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : शुक्रवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी के तत्वावधान में नोवामुंडी ब्लॉक परिसर में प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा की अध्यक्षता में बीमा क्लेम जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया. जिसमे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी दी गई. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 18 से 70 वर्ष के व्यक्ति 20/- रुपये का प्रीमियम देकर 2 लाख रुपये के बीमा से जुड़ सकते है और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 18 से 50 आयु वर्ग के व्यक्ति सालाना 436/- रुपये का प्रीमियम देकर 2 लाख का बीमा कर सकते हैं. जिसकी राशि बैंक से कटवाकर दोनों योजना में महिला एवं पुरुष बीमा का लाभ सकते हैं. इसे भी पढ़ें ; जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drunk-youth-tried-to-rape-his-own-mother-arrested/">जमशेदपुर

: नशे में युवक ने अपनी ही मां से किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

बीमाधारक की मृत्यु होने पर 30 दिनों के अंदर दावा करना अनिवार्य

बीमा धारक के बैंक खाता से प्रत्येक वर्ष 25 से 31 मई के बीच उनके बैंक खाते से प्रीमियम कट जाएगी. जिसका मृत्यु होने की स्थिति में 30 दिनों के अंदर बीमा दावा करना अनिवार्य है. ताकि बीमा कंपनी दावा भुगतान समय पर कर सके. शिविर में बैंक ऑफ इंडिया नोवामुंडी के शाखा प्रबंधक विकास कुमार साहू, जेएसएलपीएस के बीपीएम प्रकाश हेस्सा, अंचल बड़ा बाबू रंजित गोप, प्रखंड नजीर दीनबंधु नायक, बाल विकास परियोजना के सुपरवाइजर श्रीमती उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही