Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी के काटामाटी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों के लोग इन दिनों बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन कर रहे है. मत्स्य पालन एक ऐसा व्यवसाय है जिसके लिए बहुत अधिक खर्च की आवश्यकता नहीं होती है. यह कम खर्च में भी लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कम लागत में अधिक लाभ जैसे व्यवसाय को प्रोत्साहित करने वाली संस्था, टाटा स्टील फाउंडेशन मत्स्य पालन करने वाले इच्छुक किसानों को अंतरग्राम दौरा (एक्सपोजर विजिट) के माध्यम से सहयोग कर रही है. साथ ही किसानों को प्रशिक्षण देने के बाद बायोफ्लोक तकनीक से किए जाने वाले मत्स्य पालन के डेमो प्लॉट का विजिट भी कराया जा रहा है. ताकि ग्रामीण किसान अपने मछली पालन के व्यवसाय को आसानी से समेकित कृषि से जोड़ पाए और अपने व्यापार को बड़ा बनाने में सक्षम हो पाए. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-program-on-child-safety-organized-under-school-safety-program/">चाकुलिया
: स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बाल सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित
: स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बाल सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित
Leave a Comment