Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा में मना अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस, फ्री में पिलाई चाय

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा में चाय प्रेमियों ने चाय पीकर व पिलाकर रविवार को विश्व चाय दिवस मनाया. इस अवसर पर कई दुकानदारों ने अपने ग्राहकों को फ्री में चाय पिलाई. वैसे सभी मौसम में लोगों की पहली पसंद चाय ही है. चाय के उत्पादन में भारत प्रथम स्थान पर है. आजकल मधुमेह रोगियों की संख्या मे काफी इजाफा हुआ है, बावजूद इसके क्षेत्र में चाय की मांग में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है. मधुमेह से पीड़ित रोगी शुगर फ्री चाय का विकल्प के तौर पर सेवन करते हैं. स्पेशल चाय की कीमत 10 रुपया व चालू चाय 5 रुपया प्रति ग्लास के भाव से बिकती है. सुबह की शुरुआत चाय की चुस्की से करते हुए अक्सर लोगों को चौक चौराहों पर देखा जाता है, जहां अखबार पढ़ते हुए दिनचर्या की गुफ्तगू होती है. गुवा में ब्लैक टी की प्रचलन काफी ज्यादा है. 42 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में भी स्वाद और स्फूर्ति के लिए लोग गरम चाय का सेवन कर रहें है. चाय दुकानों में बिजय साहू, मदन चाय, बूकरुल टी, सन्नी, प्यारेलाल, छेदीलाल, टूनु, हीरा चाय आदी प्रमुख हैं. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-damaged-hand-pump-repaired-in-pinguvasai-tola-of-gitikendu-village/">नोवामुंडी

: गितिकेंदु गांव के पिंगुवासाई टोला में खराब चापाकल की हुई मरम्मत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही