Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : श्रीश्री बसंती दुर्गा पूजा के अध्यक्ष बने जयसिंह नायक

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : श्रीश्री बसंती दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक गुवा के योग नगर स्थित दुर्गा मंडप के प्रांगण में हुई. बैठक में इस वर्ष श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. पिछले 2 साल कोरोना वायरस को लेकर पूरी सादगी से श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था. इस वर्ष कोरोना का प्रभाव नहीं रहने के कारण दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों में काफी हर्ष है. इस दौरान महाअष्टमी को जागरण तथा महानवमी को आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा. श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन सांसद गीता कोड़ा, गुवा सेल के सीजीएम विपिन कुमार गिरी तथा किरीबुरू एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर करेंगे. सप्तमी, अष्टमी तथा नवमी को खिचड़ी भोग का वितरण किया जाएगा. अंत में श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा कमेटी का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष जय सिंह नायक को बनाया गया. उपाध्यक्ष आशुतोष शास्त्री, बासुदेव केसरी को बनाया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Novamundi-Basanti-Durga-Puja.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-lpc-being-made-with-fake-signature-of-co/">‘शुभम

संदेश’ पड़ताल : सीओ के फर्जी हस्ताक्षर से बनाया जा रहा एलपीसी
सचिव नटवर प्रधान व विनोद सिंह बने. सह सचिव राजेश दास तथा संजय प्रधान बने. कोषाध्यक्ष दशरथ पान और अमन नायक को बनाया गया. सह कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बिरुवा और विजय प्रधान बने. संरक्षक सुखदेव प्रधान, सुजीत राय, पिंटू सिंह तथा सुखनंदन पाल को बनाया गया. बैठक में जिप सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, राजेश नायक, विश्वजीत तांती, रंजीत गोप, दीपक बहादुर, बंटी शर्मा, मनीष वर्मा, मोहन मेहता, सुमित कुमार रावत सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही