Search

 
 
 

नोवामुंडी : जमशेदपुर माइकल जॉन सभागार में प्रदेश इंटक कार्यकारिणी की बैठक आज

 
Noamundi : प्रदेश इंटक कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन तीन जुलाई को जमशेदपुर बिष्टुपुर माइकल जॉन सभागार में किया जाएगा. इस संबंध में इंटक के प्रदेश इंटक सचिव दुचा टोप्पो ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इस बैठक में मुख्य अतिथि इंटक के केन्द्रीय महामंत्री संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय उपस्थित रहेंगे. इसमें 980 मजदूर यूनियन के निबंधन कराने पर विचार-विमर्श करने के पश्चात आगे की रणनीति बनाई जाएगी. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-one-animal-dies-after-being-hit-by-electric-pole-carrying-current/">किरीबुरु

: करंट प्रवाहित बिजली खंभे की चपेट में आने से एक पशु की मौत

कामगारों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर विस्तार से की जाएगी चर्चा 

उन्होंने बताया कि बैठक में नया लेबर कोड, कंपनी प्रबंधन द्वारा स्थायी स्वभाव वाले कार्यक्षेत्र में अस्थायी मजदूर द्वारा कार्य लिए जाने, असंगठित कामगारों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. इस दौरान इंटक से जुड़े सभी मजदूर संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. साथ ही इस बैठक को लेकर बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक की एक संसदीय टीम जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई है. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रदेश इंटक सचिव दुचा टोप्पो, प्रदेश इंटक संगठन सचिव दिलबाग सिंह, भूषण लाल सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-day-yagya-program-concludes-in-utkal-association/">जमशेदपुर

: उत्कल एसोसिएशन में चार दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम का समापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही