Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : नुईया गांव में झारखंड ड्राइवर महासंघ की बैठक आयोजित

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा के नुईया गांव स्थित मुंडा टोला में रविवार को झारखंड ड्राइवर महासंघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता झारखंड ड्राइवर महासंघ के अध्यक्ष राजेश गोप ने की. बैठक में गुवा क्षेत्र के साथ-साथ अन्य क्षेत्र के वाहन चालकों को झारखंड ड्राइवर महासंघ से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही बैठक के माध्यम से संघ के अध्यक्ष राजेश गोप ने कहा कि संघ का उद्देश्य है कि वैसे वाहन चालक जिसका दुर्घटना में घायल हो जाते हैं उन्हें या उनके परिवार को संघ की ओर से आर्थिक मदद की जा सके. साथ ही संघ द्वारा असहाय गरीबों को भी गंभीर बीमारी से पीड़ित इलाज हेतु उनकी मदद झारखंड ड्राइवर महासंघ की ओर से कार्य की जा रही है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-many-issues-were-discussed-in-the-meeting-of-native-association/">चाकुलिया

: मूल निवासी संघ की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड ड्राइवर महासंघ को मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा कार्य

जब तक इस संघ में सभी क्षेत्रों से ड्राइवर नहीं जुड़ेंगे तब तक संघ की ताकत नहीं बढ़ेगी. झारखंड ड्राइवर महासंघ को और मजबूत बनाने के लिए जगह-जगह बैठक कर ड्राइवरों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. इसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है. जिसमें क्षेत्र के एडमिन में राजेश गोप, रवि गोप, रमेश सुरीन, भोंज चाम्पिया, विनय कुमार प्रसाद, धीरेंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह को बनाया गया. इस दौरान इस बैठक में मोहन लागुरी, विमल होरो, धीरज दास, सुनील लागुरी, रवि करुवा, सोनू सरदार, चंदन प्रसाद, विमल कुजुर, शामु गोप, रामकुमार बोदरा, आकाश कुमार ठाकुर, अनिल दास, सुनील आइंद, मुकेश बेंकुड़ा, अर्जुन कुमार सहित अन्य चालक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही