Search

 
 
 

नोवामुंडी : झारखंड जनरल कामगार यूनियन ने मजदूरों के साथ की बैठक

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा के नुईया गांव में झारखंड जनरल कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने गुरुवार को घाटकुड़ी आयरन ओर माइंस के मजदूरों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान मजदूरों ने कहा कि 2002 से 2019 तक गुवा स्थित घाटकुडी माइंस में उन्होंने काम किया था. लेकिन मजदूरों को मिलने वाली वेज स्लिप, पीएफ रसीद, ग्रेच्युटी का लाभ नहीं दिया गया. इसे लेकर पदयात्रा एवं धरना प्रदर्शन कर उपायुक्त को मामले से अवगत कराया गया था. अब सहायक श्रम आयुक्त चाईबासा के समक्ष मामला चल रहा है. आज मजदूरों का हालात बद से बदतर हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-fight-between-cousins-in-mutual-dispute-agreement-reached-in-police-station/">मनोहरपुर

: आपसी विवाद में चचेरे भाइयों के बीच मारपीट, थाना में हुआ समझौता

मजदूरों ने आंदोलन की बनाई रणनीति 

मजदूरों की समस्याओं को सुन झारखंड जनरल कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य मानसिंह तिरिया ने कहा कि गरीब मजदूरों को तंग कर परेशान करने की पूंजीपतियों की चाल है. ऐसे में रुंगटा कंपनी से हिसाब लेने के लिए रणनीति बनाई गई है. बहुत ही जल्द मजदूरों को हक दिलाने के लिए चालियामा स्थित रुंगटा खदान गेट जाम किया जाएगा. जब तक मजदूरों के साथ न्याय नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इस पर उपस्थित सभी मजदूरों ने अपनी सहमति जताई. मौके पर झारखंड जनरल कामगार यूनियन के अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया सहित काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही