Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के कार्यालय में शुक्रवार को संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई. इस दौरान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो पर माला पहनाया गया और पुष्प अर्पित की गई. कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित महू में हुआ था. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर दलित जाति के थे. उनकी जाति को अछूत माना जाता था, इसलिए उनका बचपन बहुत ही कठिनाइयों में व्यतीत हुआ. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक बहिष्कार, अपमान व भेदभाव सहन करते हुए अपनी शिक्षा पूरी की. वे अपने युग के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे राजनेता एवं विचारक थे. बाबा साहेब समाज सुधारक होने के साथ-साथ लेखक भी थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ambedkars-indian-constitution-is-the-best-of-all-texts-salkhan-murmu/">जमशेदपुर

: सभी ग्रंथों से सर्वश्रेष्ठ है अंबेडकर का बनाया भारतीय संविधान- सालखन मुर्मू
उन्होंने जाति प्रथा और ऊंच-नीच का भेदभाव को लेकर काफी संघर्ष तथा लोगों को जागरूक किया. वे दलितों को सम्मान दिलाने के लिए संघर्षरत रहे. कार्यक्रम के अंत में लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं. इस दौरान मौके पर महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, किशोर सिंह, साधना महत्व, उपाध्यक्ष राजेश यादव, आरती होरो, पार्वती देवी, दीपमाला देवी, एस चक्रवर्ती, संजू गोच्छाईत, कार्तिक गोच्छाईत, रितेश पाणीग्राही, अनिल दास, उमेश नाग, मंगल सहित अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही