Search

नोवामुंडी : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने ठेका कर्मियों की समस्या को लेकर की बैठक

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने शुक्रवार देर शाम को गुवा स्थित कार्यालय में सेलकर्मियों व ठेका कर्मियों के साथ विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक की. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे के दिशा निर्देशन में संघ के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने बैठक का नेतृत्व किया. महामंत्री अंतरयामी महाकुड़ ने कहा कि गुवा में बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है. सेल में बहाली निकाली जाए, सेल निजीकरण की ओर जा रहा है इसे बंद किया जाए, सेल प्रबंधन ठेका कर्मियों को बिना सूचना दिए रिटायरमेंट दे रही है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-notice-sent-to-messrs-maestro-construction-for-slow-work-in-municipal-corporation/">आदित्यपुर

: नगर निगम में धीमी कार्य करने वाले मेसर्स मेस्ट्रो कंस्ट्रक्शन को भेजा गया नोटिस

रिटायर होने वालों को प्रबंधन पहले सूचना दे - अंतर्यामी महाकुड़ 

इसके लिए सेल प्रबंधन छह माह पूर्व रिटायरमेंट होने वाले ठेका कर्मियों को सूचना दे. गुवा सेल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहाली की जाए, सेल आवासों की मरम्मत की जाए, गुवा बाजार का सुंदरीकरण की जाए, स्वच्छ पानी की सप्लाई की जाए इत्यादि मांगे शामिल है. अगर सेल प्रबंधन इस पर सकारात्मक विचार नहीं करती है तो बहुत ही जल्द झारखंड मजदूर संघर्ष संघ मजदूरों के साथ प्रदर्शन करेगी. जिसकी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी. मौके पर कार्यकारणी अध्यक्ष प्रदीप सुरीन, किशोर सिंह, हरीश चंद्र दास, रितेश कोड़ा, अंजलि दास, बसंती देवी, पार्वती दास, नीरज गोप, संजय ठाकुर, वीरेंद्र हेस्सा, कमल मोदी सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-electricity-department-will-set-up-camp-in-three-blocks-to-collect-bills/">चाईबासा

: तीन प्रखंडों में विद्युत विभाग बिल संग्रह करने के लिए लगायेगा कैंप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//