Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : ठेका श्रमिकों के साथ झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : मंगलवार की देर शाम को गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने ठेका मजदूरों के साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की. इस दौरान रामा पांडे ने कहा कि आए दिन गुवा एवं अन्य क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. सोमवार को किरीबुरू सेलकर्मी के बेटे की मौत डेंगू से हो गई थी. इसके बचाव एवं रोकथाम का प्रयास नहीं किया जा रहा है. साथ ही गुवा सेल अस्पताल की सुविधा को लेकर, अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, सेल कर्मियों के घरों पर एवं आसपास की नालियों में डीटीडी का छिड़काव, एंटी लार्वा का छिड़काव करने हेतु अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक की जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Noamundi-Baithak-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-neither-the-office-opens-on-time-nor-do-officers-and-employees-come-on-time/">शुभम

संदेश’ पड़ताल : न वक्त पर खुलता है कार्यालय, न समय पर आते हैं अधिकारी-कर्मचारी
पांडे ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर गुवा सेल के मैनेजमेंट एवं सेल के अधीन कार्यरत ठेकेदार से वार्ता हुई है कि ठेका कर्मियों को 10 हजार से 12 हजार रुपए अग्रिम राशि एडवांस में देने की बात हुई है. इसे तीन किस्तों में काटने की बात कही गई है. साथ ही कहा कि ठेकाकर्मी अपने-अपने ठेकेदार से इस विषय में चर्चा कर लें. बैठक में संघ के महामंत्री अंतर महाकुड़, किशोर सिंह, राजेश यादव, साधना महतो, आरती गोच्छाईत, संजू गोच्छाईत, चान्द्रिका खंडाईत, लक्ष्मी देवी सहित अन्य ठेका मजदूर मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही