Search

 
 
 

नोवामुंडी : विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने की सेल कर्मियों के साथ बैठक

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सेल कर्मियों के विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे की अध्यक्षता में शनिवार रात 8:00 बजे रेलवे मार्केट स्थित यूनियन कार्यालय में सेलकर्मियों के साथ बैठक हुई. बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि गुवा सेल प्रबंधन सेल कर्मियों की विभिन्न मांगों को नजरअंदाज कर रही है. अगर गुवा सेल प्रबंधन का यही रवैया रहा और इन मांगों पर जल्द से जल्द पुनर्विचार करके पूरी नहीं की जाती है तो बहुत ही जल्द गुवा सेल जेनरल ऑफिस समक्ष झारखंड मजदूर संघर्ष संघ मांगों को लेकर आंदोलन करेगा. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-water-supply-scheme-is-closed-in-jamua-for-six-months-villagers-worried-for-drinking-water/">चाकुलिया

: जमुआ में छह माह से बंद है जलापूर्ति योजना, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

नौकरी में स्थानीय को प्राथमिकता दी जाए

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सेल के स्थाई कर्मी के सेवानिवृत्त होने पर उनके एक आश्रित को सेल प्रबंधन नौकरी दे, गुवा सेल खदान में बहाली निकाली जाती है उस पर स्थानीय को प्राथमिकता दी जाए, स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों को कम से कम 200 बेरोजगारों की ठेका मजदूर में बहाल किया जाए, मेडिकल की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ अन्य मांगों को रखा गया. मौके पर संघ के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड, प्रदीप सुरीन, किशोर सिंह, राजेश यादव,टिमु गोच्छाईत, शंकर गोच्छाईत, आसमानी पुष्टि, उमेश नाग, संजय सांडिल, चंद्रिका खंडाईत, साधना महतो, गौरी, लक्ष्मी, आरती होरो सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-economic-condition-of-407-vehicle-owners-removed-from-taxi-maxi-stand-deteriorated/">आदित्यपुर

: टैक्सी मैक्सी स्टैंड से हटाए गए 407 वाहन मालिकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही