Search

 
 
 

नोवामुंडी : विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने की कर्मियों के साथ बैठक

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में बुधवार देर शाम को सेल के विभिन्न समस्याओं को लेकर कर्मियों के साथ बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि सारंडा के ग्रामीणों के समर्थन में हम सभी संयुक्त यूनियन उनके साथ है. सारंडा के ग्रामीणों द्वारा सेल की किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरु खदान में 29 अगस्त से अनिश्चितकालिन माल ढुलाई कार्य को ठप करने का फैसला लिया है. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-woman-bitten-by-poisonous-snake-serious/">मनोहरपुर

: महिला को जहरीले सांप ने काटा, गंभीर
बैठक में विभिन्न मांगों को रखा गया. रामा पांडे ने कहा कि जिन ठेका मजदूरों का कार्य अवधि पांच वर्षों से अधिक हो चुका है उसे पदोन्नति दी जाए. आवास की सुविधा दी जाए, अगर सेल प्रबंधन इन मांगों पर जल्द ही कोई फैसला नहीं लेता है तो आगामी तीन सितंबर को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व जगन्नाथपुर विधानसभा के विधायक सोनाराम सिंकु के साथ गुवा सेल क्लब में बैठक की जाएगी. बैठक में संयुक्त यूनियन के साथ निर्णय लेकर अपनी मांगों के विरोध में गुवा सेल खदान का उत्पादन कार्य एवं डिस्पैच को अनिश्चितकाल के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sisters-promise-to-protect-brothers-by-tying-rakhi-on-rakshabandhan-festival/">चांडिल

: रक्षाबंधन उत्सव पर राखी बांधकर बहनों ने भाईयों से रक्षा का लिया वादा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही