Search

 
 
 

नोवामुंडी : मजदूर दिवस पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने मजदूरों को किया सम्मानित

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : मजदूर दिवस पर 1 मई सोमवार को झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के कार्यालय में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने एक समारोह का आयोजन कर मजदूरों को सम्मानित किया. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि आज गुवा सेल खदान के मजदूर जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सेल के उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर आसमान की बुलंदियों की ओर ले गए हैं. यह मजदूर आज सम्मान के पात्र हैं. ऐसे मजदूरों को भूलना नहीं चाहिए जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से निरंतर सेल को आगे बढ़ाने का कार्य किया है. कई मजदूरों ने सेल खदान में कार्य करने के दौरान अपनी जानें गंवा दी है. ऐसे मजदूरों व उनके आश्रितों को सम्मान देने का कार्य झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कर रही है. इसी को लेकर मजदूर दिवस पर मजदूरों को सम्मानित किया जा रहा है. [caption id="attachment_625236" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Novamundi-Labour-Samman-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मजदूर दिवस पर आयोजित समारोह में उपस्थित मजदूर.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-preference-should-be-given-to-local-candidates-in-phd-nomination-manjit-hansda/">चाईबासा

: पीएचडी नामांकन में स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिले – मंजीत हांसदा

कार्यक्रम के दौरान ये लोग हुए शामिल

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महामंत्री अंतरयामी महाकुड ने भी मजदूरों को संबोधित किया. इस दौरान मौके पर संघ के अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतरयामी महाकुड, किशोर सिंह, राकेश यादव, टीमु गोच्छाईत, संजू गोच्छाईत, संजय बहादुर, गोविंद गोच्छाईत, ओमी गोच्छाईत, बसंती देवी, बसंत करुवा, पंकज गुप्ता, विष्णु प्रसाद, राजेश यादव, नेपाल स्वर्णकार, साधना महतो, आरती होरो, दीपमाला देवी, रितेश पाणीग्राही, एस चक्रवर्ती, अनिल दास, उमेश नाग, कार्तिक गोच्छाईत सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही