Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में गुरुवार की सुबह 11 बजे संघ के अध्यक्ष रामा पांडे एवं सदस्यों ने शहीद भगत सिंह एवं राजगुरु को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान संघ के अध्यक्ष रामा पांडे ने शहीद भगत सिंह एवं राजगुरु के फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-transport-minister-nitin-gadkari-laid-the-foundation-stone-of-the-first-double-decker-elevated-corridor/">जमशेदपुर
: परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पहली डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का किया शिलान्यास पांडे ने कहा कि भारत देश की आजादी में शहीद भगत सिंह एवं राजगुरु का बहुत बड़ा योगदान रहा है. आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों ने उन्हें फांसी दी थी. इसके बाद देश की आजादी के लिए उन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिये. मौके पर किशोर सिंह, अंतर्यामी महाकुड़, रितेश पाणीग्रही, चंद्रिका खंडाईत, बसंती देवी, केदार ठाकुर, अरुण गोच्छाईत, जोगेंन केसरी, योगेंद्र पुष्टि सहित काफी संख्या में यूनियन के कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
नोवामुंडी : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने शहीद भगत सिंह एवं राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment