Search

 
 
 

नोवामुंडी : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर गुवा सेल प्रबंधन को सौंपा मांग पत्र

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने ठेका मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुवा सेल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि लौह अयस्क खान गुवा में वर्षों से ठेका मजदूर, सप्लाई मजदूर कंपनी की प्रगति के लिए दिन रात मेहनत करते आ रहे हैं. लेकिन उनको कंपनी के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है. जिससे मजदूरों में आक्रोश है. मांग पत्र में जिन ठेका मजदूरों का कार्य अवधि पांच वर्षों से अधिक हो चुकी है उन्हें पदोन्नति देने, मजदूरों के रात्रि पाली का भत्ता बढ़ाने, ठेका मजदूरों को (नोटशीट) को मिट्टी का भत्ता देने एवं उसमें बढ़ोतरी की जाए, सीक छुट्टी में बढ़ोतरी, नियमित ठेका मजदूरों (नोटशीट) को मेडिकल और आवास की सुविधा देने,  500 ठेका मजदूरों की बहाली करने समेत अन्य मांगे शामिल है. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-agency-forgot-maintain-after-road-construction/">गुड़ाबांदा

: सड़क निर्माण के बाद रखरखाव करना भूल गई एजेंसी 

आवास सुविधा व सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग

वहीं, शिपिंग विभाग में कार्यरत रोटेशन ठेका मजदूरों को नियमित (रेगुलर) करने, सफाई कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आवास की सुविधा प्रदान करने, माइंस की सड़कें चौड़ी करने एवं पानी का छिड़काव करने, प्रत्येक मोहल्ला के आगे चाहरदीवारी, पुराने आवासों की मरम्मत, साथ ही प्रत्येक तीन साल के उपरांत आवेदन देने के साथ रंग रोगन करने समेत कई मांगे शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही