Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : सांप के डंसने से जींतूगाड़ा निवासी बच्चे की मौत

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सांप के डंसने से जगन्नाथपुर के जींतूगाड़ा गांव निवासी नेपाल सिंकू के 8 वर्षीय बेटे रतना सिंकू की मौत हो गई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन के लगभग 3 बजे रतना सिंकू गांव के बच्चों के साथ अपने घर के बाहर खेल रहा था. खेलने के दौरान ही बच्चे की पैर में सांप ने डंस लिया. खेलने की धून में बच्चे को समझ नहीं आया कि उसे सांप ने डंस लिया है. शाम को बच्चा खेलकर जब अपने घर पहुंचा तब उसकी स्थिति बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-person-making-fan-got-electrocuted-at-home-died/">तांतनगर

: पंखा बना रहे व्यक्ति को घर में लगा करंट का झटका, हुई मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

उसके साथ खेल रहे एक बच्चे ने बताया कि उसके पैर में सांप डंस लिया था. इसके बाद बच्चे के पिता ने बच्चे को रात के लगभग 10 बजे जगन्नाथपुर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया. शनिवार को जब घटना की जानकारी पुलिस को मिली तब पुलिस घटनास्थल पर जाकर बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही