Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : उत्क्रमित प्रा विद्यालय में मिड डे मील में अनियमितता का झामुमो ने लगाया आरोप

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत कादाजामदा स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दिऊरीसाई में पढ़ने वाले बच्चों के बीच मिड डे मील में भारी अनियमितता का आरोप झामुमो के प्रखंड सचिव मनोज लागुरी ने लगाया है. उन्होंने स्कूल निरीक्षण के दौरान पाया कि बच्चों के मिड डे मील में दाल, भात, अंडा दिया जाना था, परंतु बच्चों की थाली में दाल भात और तरबूज दिया गया. इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य सह सहायक शिक्षक बसंती पूर्ति स्कूल से नदारद थी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-volleyball-warriors-mukherjee-xi-and-mukherjee-brothers-won/">किरीबुरु

: वॉलीबॉल वारियर्स, मुखर्जी एकादश एवं मुखर्जी ब्रदर्स जीते
बच्चों की थाली में अंडा की जगह तरबूज दिया गया था. बच्चों ने बताया कि सहायक शिक्षक बसंती पूर्ति कभी-कभार स्कूल आती हैं. साथ ही स्कूल निरीक्षण के दौरान रजिस्टर की जांच की गई तो उसमें 84 बच्चे नामांकित हैं और उपस्थिति 62 है. मनोज लागुरी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन बच्चों को पोषक आहार नहीं दे रहा है. स्कूल प्रबंधन मिड डे मील में घोटाला कर रहा है. बाकी स्कूलों का भी यही हाल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही