Search

 
 
 

नोवामुंडी : ऐतिहासिक होगा झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन - सुखराम उरांव

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : 26 जून को नोवामुंडी में आयोजित होने वाला जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा. उक्त बातें झामुमो के जिलाध्यक्ष सह चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने गुवा सेल के डायरेक्टर बंगला में शुक्रवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कहा. उन्होंने इस कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए. इसे लेकर सुखराम उरांव ने कहा कि यह बैठक प्रत्येक पंचायत के सुदूरवर्ती गांव व उसके बूथों पर संगठन की मजबूती के उद्देश्य से की जा रही है. जिलाध्यक्ष होने के नाते पार्टी का जनाधार पूरे जिले में कैसे मजबूत हो इस पर कार्य किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-foundation-stone-of-two-schemes-from-15th-finance-commission-in-potkas-shankarada-panchayat/">जमशेदपुर

: पोटका के शंकरदा पंचायत में 15 वें वित आयोग से दो योजनाओं का शिलान्यास

गठबंधन के पदाधिकारी तय करेंगे उम्मीदवार

2024 चुनाव में महागठबंधन किसको उम्मीदवार बनाती है वह गठबंधन के पदाधिकारी तय करेंगे. गठबंधन धर्म का हमलोग पालन करेंगे. हमारा यह कार्यक्रम झामुमो संगठन को मजबूत करने हेतु बैठक कर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. 26 जून को सभी पंचायतों से भारी तादाद में कार्यकर्ता एवं मजदूर संगठनों से भी सेलकर्मी व ठेका मजदूर नोवामुंडी आकर उक्त कार्यक्रम को न सिर्फ ऐतिहासिक बनाएंगे, बल्कि विभिन्न दलों से सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो का दामन थामेंगे. बैठक में गुवा पूर्वी, गुवा पश्चिमी, गंगदा और छोटानागरा पंचायत अंतर्गत 4 गांव के पंचायत प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, बामिया मांझी, वृंदावन गोप, रिमू बहादुर, मनोज लागुरी, कपिलेश्वर दोंगो, सुरेश दास, हेमराज सोनार, सुनील लागुरी, लंका पूर्ति, कुदा चाम्पिया सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही