Search

 
 
 

नोवामुंडी : विरोध प्रदर्शन को लेकर संयुक्त यूनियनों ने गुवा क्लब में की बैठक

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा सेल खदान में एमडीओ के विशाल विरोध प्रदर्शन को लेकर संयुक्त यूनियनों ने तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बहुत जल्द गुवा सेल खदान का डिस्पैच पूरी तरह से बंद किया जाएगा. साथ ही गुवा जेनरल ऑफिस का घेराव किया जाएगा. ये बातें संयुक्त यूनियनों ने एक सुर में कहीं. इसको लेकर सभी संयुक्त यूनियनों ने बुधवार देर शाम को गुवा सेल क्लब में सेलकर्मियों के साथ बैठक की. संयुक्त यूनियनों के पदाधिकारियों ने बैठक कर कहा कि गुवा सेल प्रबंधन द्वारा निविदा के आधार पर सेल की खदान में निजी ठेकेदार से कार्य करवाया जा रहा है जो कि असंवैधानिक है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/GUA-Baithak-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-mla-held-a-meeting-with-the-villagers-became-aware-of-the-problems/">बहरागोड़ा

: विधायक ने ग्रामीणों संग की बैठक, समस्याओं से हुए अवगत
केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा ठेका श्रम अधिनियम 1970 के खंड 10 के आधार के अनुसार कोई भी निजी ठेकेदार को खदान में कार्य देना असंवैधानिक घोषित किया गया है, लेकिन सेल गुवा खदान में प्रबंधन द्वारा श्रम मंत्रालय के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है. निजी ठेकेदार द्वारा रेजिंग, ड्रीलिंग, ट्रांसपोर्टिंग एवं उत्पादन जैसे कार्य को निविदा के आधार पर कुछ कार्य दिया गया है. इसका संयुक्त यूनियन विरोध कर रही है. इस असंवैधानिक योजना में अविलंब रोक लगाकर श्रम मंत्रालय के आदेश की रक्षा करने में सहायता करने की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jfc-strengthens-defense-by-signing-provat-lakra/">जमशेदपुर

: जेएफसी ने प्रोवेट लाकड़ा के साथ अनुबंध कर डिफेंस को किया मजबूत
इस दौरान सेलकर्मियों से आग्रह किया कि सभी सेलकर्मी एमडीओ का विरोध करें. इसके साथ ही एमडीओ के विरोध में ईएलसी कोर्ट चाईबासा में बुधवार को केस दर्ज कराया गया है. मौके पर विरोध प्रदर्शन करने वाले संयुक्त यूनियनों के पदाधिकारियों में रामा पांडे, दुचा टोप्पो, विश्वजीत तांती,कुल बहादुर, अंतर्यामी महाकुड, राजेश कोड़ा, मनोज मुखर्जी, पंचम जॉर्ज सोय, राकेश यादव, पीसी राणा, संजय कैमरून, किशोर सिंह, गुरुचरण करुवा, एस चक्रवर्ती, नेपाल स्वर्णकार, राजेश ठाकुर सहित काफी संख्या में सेल के कर्मचारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही