Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : 50 हजार बोनस की मांग को लेकर संयुक्त यूनियनों ने किया आंदोलन

Advertisement
Advertisement
  • दो दिनों तक नहीं मिली बोनस तो करेंगे स्लो डाउन
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : 17 अक्टूबर को दिल्ली में हुई बोनस को लेकर एनजेसीएस की बैठक बेनतीजा होने के कारण सेल के सभी सेक्टरों में सेल कर्मियों में मायूसी है. सेल कर्मियों में प्रबंधन के प्रति काफी रोष व्याप्त है. इसी के मद्देनजर 50 हजार रुपए बोनस की मांग को लेकर बुधवार को गुवा सेल के जेनरल ऑफिस में संयुक्त यूनियनों ने आंदोलन किया. नेताओं ने कहा कि अगर सेल प्रबंधन दो दिनों के अंदर 50 हजार रुपए बोनस सेल कर्मियों को भुगतान नहीं करती है तो दो दिनों के बाद सभी सेलकर्मी खदान क्षेत्र में स्लो डाउन करेंगे. इसे भी पढ़ें : फर्जी">https://lagatar.in/fake-birth-certificate-case-sp-leader-azam-khan-wife-tanzin-son-abdullah-sentenced-to-seven-years-2/">फर्जी

जन्म प्रमाणपत्र मामला :  सपा नेता आजम खान, पत्नी तंजीन, बेटे अब्दुल्ला को सात साल की सजा
इस दौरान संयुक्त यूनियनों के झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक, सप्लाई मजदूर संघ, सीटू, झारखंड मजदूर यूनियन के पदाधिकारी में रामा पांडे, दुचा टोप्पो, रमेश गोप, राजेश कोड़ा, पंचम जॉर्ज सोय, मनोज मुखर्जी के अलावा सेल कर्मियों में अंतर महाकुड़, पीसी राणा, पंकज गुप्ता, समीर हलदर, नटवर प्रधान, मोहम्मद अजीम, देवेंद्र दास, राजेंद्र पुष्टि, अरुण गोच्छाईत, कार्तिक गोच्छाईत, भूषण ठाकुर, राकेश यादव सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही