Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा में उरांव समाज का करम पर्व शुरू

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा में उरांव समाज द्वारा करमा पूजा का शुभारम्भ पूरे उत्साह के साथ गुरुवार को किया गया. इस अवसर पर जंगल से करम पेड़ के डाल लाकर मांदर के थाप पर नृत्य किया गया. कुंवारे लड़के लड़कियां निर्जला उपवास रख कर 5 दिनों तक पर्व मनाएंगे. कर्म पर्व की कहानी संध्या में सुनाई जाएगी. उसके बाद रात भर नाच गाकर जागरण किया जाएगा. गुरुवार सुबह विधि-विधान के साथ कर्म राजा की पूजा अर्चना की गई. मौके पर पाहन करन खलखो, सहयोगी सावन टोप्पो, माधो केरकेट्टा, गोकुल बरवा, जयराम केरकेट्टा, विशाल तिरकी, रजनी टोप्पो, नंदिनि केरकेट्टा, पिंकी तिरकी के साथ-साथ संरक्षक दुच्चा टोप्पो, अध्य्क्ष सुरू मिंज, सचिव मंगल लकड़ा, अजय लकड़ा, भादो टोप्पो और समस्त उरांव समाज के लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-nagar-panchayat-launched-awareness-campaign-regarding-dengue/">चाकुलिया

: नगर पंचायत ने डेंगू को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही