Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : पुण्यतिथि पर याद किए गए सुरीली आवाज के बादशाह मुकेश

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad): रविवार को गुवा बाजार स्थित ओडिया स्कूल प्रांगण में हिन्दी सीने जगत के पार्श्व गायक मुकेश की 47वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. कलाकारों ने मुकेश द्वारा गाए हुए नगमों को गाकर समां बांध दिया. गायक भानु चंद्र दास ने ओह रे ताल मिले नदी के जल में... गीत गाकर दर्शकों की तालियां बटोरी. वहीं डम डम डिगा डिगा... गीत गाकर अरुण वर्मा ने दर्शकों को खूब झूमाया. हरजीवन कच्छप ने एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल... गीत पर लोगों को भावुक कर दिया. अन्य कलाकारों में अनूप नाग, गोविंद दास, शानू शांडिल एवं संतोष बेहेरा ने भी मुकेश के गाए हुए नगमों की प्रस्तुति दी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mp-and-mla-representative-laid-foundation-stone-for-road-repair-work/">चाकुलिया

: सांसद व विधायक प्रतिनिधि ने सड़क मरम्मत कार्य का किया शिलान्यास

कलाकारों को मंच प्रदान करना लक्ष्य 

बाल कलाकर कुमार आशुतोष ने एक प्यार का नगमा है गीत प्रस्तुत किया. इस दौरान गुवा में संगीत से जुड़े हुए प्रतिभाओं को जोड़ने के लिए गुवा म्यूजिक स्टार के नाम से के ग्रुप का निर्माण किया गया. गायकी में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को इसके जरिए मंच प्रदान किया जाएगा. जिसकी जानकारी हरजीवन कच्छप ने दी है. मौके पर जोगेंन केशरी, विकाश एवं अन्य कलाकार मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही