Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : रविवार देर शाम को गुवा के कैलाश नगर में कोल्हान प्रमंडल पान तांती कल्याण समिति गुवा के संगठन मजबूती के लिए कैलाश नगर कमिटी का गठन किया गया. कमिटी का गठन कोल्हान प्रमंडल पान तांती कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर दास की अध्यक्षता में हुई. इसके तहत समाज की एकजुटता और विचार को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई. सर्वसम्मति से पान तांती कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश दास, उपाध्यक्ष मनोज तांती, सचिव शंकर दास, उप सचिव सताक्षी दास, कोषाध्यक्ष मीना दास, उप कोषाध्यक्ष मोहिनी दास, संगठन मंत्री विजय दास का चयन किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-175-applications-for-22-acres-of-land-previously-allotted-to-forum-india/">आदित्यपुर
: पूर्व में फोरम इंडिया को आवंटित 22 एकड़ जमीन के लिए 175 आवेदन इस दौरान निर्वाचित सभी समाज के सदस्यों का माला पहनाकर और बुके देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान विश्वजीत तांती,बंसीधर तांती, विश्वनाथ तांती, दाशरथि तांती, मुन्ना तांती, गोरखा दास, सूरज पान, सुदीप दास,जानकी देवी, बीना देवी सहित काफी संख्या में पान ताकि समाज के लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
नोवामुंडी : कोल्हान प्रमंडल पान तांती कल्याण समिति का किया गया गठन
Leave a Comment