Search

 
 
 

नोवामुंडी : मेसर्स बालाजी स्पंज प्लांट को किसी भी कीमत पर जमीन नहीं दी जाएगी : मधु कोड़ा

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : मेसर्स बालाजी स्पंज प्लांट, बड़ाजामदा द्वारा जमीन लेने के लिए ग्रामीणों का अनुमति प्राप्त करने हेतु आहूत जनसुनवाई शुक्रवार को बड़ाजामदा में की गई. इस जनसुनवाई में झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने विरोध करते हुए जनसुनवाई में उपस्थित होकर जमीन ना देने की बात कही. स्थानीय ग्रामीणों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की बातों का समर्थन करते हुए कंपनी के जनसुनवाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर कंपनी को एक स्वर में जमीन नहीं देने की बात कही. ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए कंपनी की जनसुनवाई को भंग कर दिया गया. [caption id="attachment_415182" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Novamundi-Balaji-Spanj-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जन सुनवाई में उपस्थित स्थानीय गांव के ग्रामीण.[/caption]
इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-aspire-institution-will-provide-volunteers-in-94-schools-of-the-block/">मझगांव

: प्रखंड के 94 विद्यालयों में एस्पायर संस्था वॉलंटियर्स कराएगी उपलब्ध

मधु कोड़ा ने रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण

जनसुनवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बड़ाजामदा रेफरल हॉस्पिटल का निरीक्षण भी किया. इस दौरान कोड़ा ने अस्पताल में रेबिज एवं अन्य जरूरी दवाओं के ना होने पर अस्पताल की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई. मेसर्स बालाजी स्पंज प्लांट बड़ाजामदा की जनसुनवाई में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रविंद्र सिंह देव, प्रखंड अंचल कर्मचारी दीपक बारी, बड़ाजामदा मुंडा पीगंबर चतोम्बा, ठाकुरा मुंडा, दामु चाम्पिया, बड़ाजामदा मुखिया पार्वती देवगम, दिरीबुरु मुखिया गंगाधर चतोम्बा, दिरीबुरु उप मुखिया मीरा महाकुड, मेसर्स बालाजी स्पंज प्लांट के प्रतिनिधि सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही