Search

 
 
 

नोवामुंडी : हेरा पंचमी पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र की हुई पूजा

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : विवेक नगर मौसी बाड़ी में शनिवार को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र की पांचवें दिन हेरा पंचमी के अवसर पर पूरे श्रद्धा एवं धूमधाम से पूजा-अराधना व आरती की गई. सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी, डीएवी स्कूल के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार एवं महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी की अध्यक्षता में प्रभु जगन्नाथ को महाभोग लगा प्रसाद वितरण किया गया. सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी तथा डीएवी स्कूल के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने करीब 500 श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक एवं महिला समिति अध्यक्ष ने प्रभु से जनकल्याण की कामना की. डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को ही श्री जगन्नाथ के नाम से पूजा जाता है. अतः पूरी श्रद्धा से भगवान जगन्नाथ की आराधना करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-chief-lays-foundation-stone-of-pcc-road-with-panchayat-representatives/">गुड़ाबांदा

: प्रमुख ने पंचायत प्रतिनिधियों संग किया पीसीसी पथ का शिलान्यास

देर रात माता लक्ष्मी रथ को पहुंचाएगी नुकसान

[caption id="attachment_678783" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Novamundi-Hera-Panchami-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भोग ग्रहण करते श्रद्धालु.[/caption] प्रसाद वितरण करते हुए सुमन पाण्डेय ने कहा कि महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा मौसी के घर आनंद में हैं. प्रभु जगन्नाथ गुंडिचा यात्रा (रथयात्रा) के बाद से मौसी के घर प्रतिदिन एक से बढ़कर एवं व्यंजन और पकवानों का आनंद ले रहे हैं. पांचवें दिन यानी शनिवार को हेरा पंचमी पर माता लक्ष्मी देर रात अपने दूतों के साथ पहुंचकर मौसी बाड़ी में अपना गुस्सा जाहिर करेंगी और रथ को नुकसान पहुंचा कर लौट जाएंगी. कार्यक्रम में उपस्थित गुवा क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोगों में सेल गुवा के पदाधिकारियों श्रीमंत नारायण पंडा, नरेन्द्र कुमार झा, दीपक प्रकाश, डॉ. टीसी आनन्द, राकेश नंदकोलियर, अलोक यादव, दलई दयानिधि, संतोष माझी, अनील सिंह व अन्य दर्जनों को विवेक नगर पूजा पंडाल में भव्य स्वागत कर प्रसाद खिलाया गया. [caption id="attachment_678788" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Novamundi-Hera-Panchami-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भोग लेते बच्चे.[/caption] इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-mla-along-with-civil-surgeon-saw-the-condition-of-sadar-hospital/">साहिबगंज

: सिविल सर्जन के साथ विधायक ने सदर अस्पताल का देखा हाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही