Search

 
 
 

नोवामुंडी : मां भवानी शंकर बस दुर्घटनागस्त, बाल-बाल बचे यात्री

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : जमशेदपुर से किरीबुरू आ रही मां भवानी शंकर बस बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में बस में सवार यात्री एवं चालक बाल-बाल बच गए. यह घटना मंगलवार शाम 6:30 बजे की है. इसकी सूचना मिलते ही बड़ाजामदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में बड़ाजामदा थाना प्रभारी वासुदेव टोप्पो ने बताया कि बस जमशेदपुर से किरीबुरू आ रही थी. बड़ाजामदा के पास बस के चालक ने अचानक अपना संतुलन खो दिया और बस सड़क के किनारे गड्ढे में जा घुसी. गनीमत रही की बस नहीं पलटी अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी. इधर, घटना के बाद देखते-देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. कुछ लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girl-hanged-in-mango-and-minor-in-parsudih/">जमशेदपुर

: मानगो में युवती और परसुडीह में नाबालिग ने लगाई फांसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही