Search

नोवामुंडी : मद्धेशिया समाज ने संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जयंती हर्षोल्लास से मनाया

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जयंती समारोह शनिवार को बड़ाजामदा में धूमधाम से मनाई गई. इस मौके पर मद्धेशिया हलवाई समाज के पुरुष व महिलाएं शामिल हुए. समारोह की शुरूआत बाबा गणिनाथ के पूजा अर्चना से हुई. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जुटे सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने अपने कुलगुरु बाबा गणिनाथ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. पूजा अर्चना के बाद हवन कार्यक्रम में समाज के अनेक लोग सपरिवार सम्मिलित हुए. पूजा के बाद झंडोतोलन किया गया. उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया. वहीं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भंडारा का आनंद उठाया. बाबा गणिनाथ गोविंद को मद्धेशिया हलवाई समाज के लोग अपना कुल देवता मानते हैं. लिहाजा उनके द्वारा हर साल बाबा गणिनाथ की पूजा पूरे धूम-धाम से की जाती है. इसे भी पढ़ें : नीलांबर-पितांबरपुर">https://lagatar.in/nilambar-pitambarapur-death-of-tribal-laborer-in-chennai/">नीलांबर-पितांबरपुर

: चेन्नई में आदिवासी मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही पसरा मातम

बाबा गणिनाथ ने क्रोध, मोह, लोभ का त्याग करने की दी थी सलाह

[caption id="attachment_765781" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Novamundi-Baba-Gadinath-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गणिनाथ जयंती के अवसर पर झंडोतोलन करे समाज के लोग.[/caption] वहीं बाबा गणिनाथ जी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मुख्य पुजारी लालु पांडे ने कहा कि बाबा परम तपस्वी थे. उन्होंने दिव्य शक्तियां अर्जित की थी. वे शोषण, अत्याचार, अन्याय के प्रखर विरोधी थे तथा समस्त मानव जाति के कलुषित भेदभाव को मिटा कर उन्हें सन्मार्ग पर ले जाने वाले तेजस्वी पुरुष थे. उन्होंने लोगों से क्रोध, मोह, लोभ का त्याग करने की सलाह दी. कार्यक्रम के अंत में लोगों के बीच महाराज का फोटो वितरण किया गया. इस अवसर पर काशीनाथ गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रेम गुप्ता, मणीशंकर गुप्ता, कैलाश गुप्ता, नखड़ु गुप्ता, उदय शंकर प्रसाद, रमेश गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्ता, मनोहर प्रसाद, गणेश प्रसाद, रवि गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, राम लखन प्रसाद, रमाकांत गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp