Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड के दिरुबुरु पंचायत अंतर्गत लिंपुगा गांव में आदिवासी समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को मागे पर्व धूमधाम से मनाया. लिपुंगा गांव के दिउरी नरसिंह चाम्पिया ने विधिवत पूजा अर्चना की और देवी देवताओं से गांव की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की. पूजा पाठ के बाद गांव के बच्चे, बूढ़े एवं महिलाओं ने नगाड़े एवं मांदर की थाप पर जमकर पारंपरिक नृत्य किया. गांव में मागे पर्व को लेकर गांव के छोटे-छोटे बच्चे काफी उत्साहित दिखे. सभी ग्रामीण नए-नए कपड़े पहन कर मागे पर्व में शामिल हुए. इस मौके पर दिउरी के सहयोगी कानू चाम्पिया, प्रताप चाम्पिया,वीरसिंह चाम्पिया, कप्तान चम्पिया, मुंडा चरण चाम्पिया, चुम्बरू चाम्पिया, जगदीश केराई, वीरेंद्र चाम्पीया, दिनेश चाम्पिया सहित विभिन्न गांव के ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-baba-shyams-nishan-yatra-came-out-on-the-red-carpet-in-rang-rangila-phalgun-festival/">चांडिल
: रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव पर निकला बाबा श्याम का निशान यात्रा [wpse_comments_template]
नोवामुंडी : लिंपुगा गांव में धूमधाम से मनाया गया मागे पर्व, मांदर की थाप पर थिरके लोग

Leave a Comment