Search

 
 
 

नोवामुंडी : नुईया गांव में धूमधाम से मनाया गया मागे पर्व

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा के नुईया गांव में गुरुवार को धूमधाम से मागे पर्व मनाया गया. इस दौरान देशाउली स्थान पर महाबुरु देवी देवता से दिउरी धुन्नू चाम्पिया, सहयोगी दिउरी दुर्गा चाम्पिया, सोमनाथ चाम्पिया ने सुख शांति का कामना की. गांव के पुरुष, महिलाओं तथा बच्चों ने नए-नए कपड़े पहनकर नगाड़े व मांदल की थाप पर नृत्य किया. इसके साथ ही नुईया गांव के मुंडा साई और नाका गेट पर आदिवासी समुदाय के लोगों को नृत्य करते देखा गया. गुवासाई, ठाकुरा, लिंपुगा व नुईया गांव में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें मुंडा, मानकी, डाकुवा एवं ग्रामीण शामिल हुए. मौके पर मुंडा धुन्नू चाम्पिया, सिरका चाम्पिया, जर्मन चाम्पिया, सोबेन चाम्पिया, बादल चाम्पिया, गुलशन बोयपाय, अर्जुन पूर्ति, मोहन बोदरा, अजय बोदरा, कुष्णा बोदरा, कृष्ण बोयपाय, सोंगा सिद्धू, बिरसा सिद्धू सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-children-of-kendriya-vidyalaya-meghahatuburu-played-holi-fiercely-after-the-holidays/">किरीबुरू

: केवी मेघाहातुबुरू के बच्चों ने छुट्टी बाद जमकर खेली होली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही