Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा में धूमधाम से मनी ईद, लोगों ने गले मिल कर दी बधाई

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : शनिवार को गुवा के मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई. इस दौरान अंजुमन इस्लामिया के नमाजियों ने देश में अमन चैन के साथ भाईचारे की दुआ मांगी. ईद-उल-फितर का त्योहार सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धूमधाम से मनाया. इस दौरान गुवा के मस्जिद में सुबह 8:00 बजे ईद की नमाज अदा की. अमन चैन को लेकर गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने पूरे दलबल के साथ मस्जिद में तैनात रहे. इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-eid-prayers-offered-in-mazgaon-and-khadpos/">मझगांव

: खड़पोस व मझगांव में अदा की गई ईद की नमाज

कब्रिस्तान में ईद की नमाज अदा कर पुरखों को किया गया याद

[caption id="attachment_615825" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/NOWAMUNDI-EID-4-300x209.jpg"

alt="" width="300" height="209" /> सेवई बांटते हुए.[/caption] नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी. उसके बाद लोगों के बीच सेवईयां बांटी गई. वहीं कल्याण नगर में युवा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्टॉल लगाकर आनेजाने वाले लोगों के बीच सेवइयां वितरण किया. ईद के मौके पर सबसे ज्यादा खुशी छोटे-छोटे बच्चों में देखने को मिली. उसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान में भी ईद की नमाज अदा कर पुरखों को याद किया. मौके पर मोहम्मद मुबारक, शादाब खान, सैयद राजू, नसीम अंसारी, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद असलम, मोहम्मद तबारक, मोहम्मद शब्बीर खान, नाजिम अंसारी सहित अन्य मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-eid-happiness-all-around-people-hugging-each-other-and-congratulating/">चांडिल

: चारों ओर ईद की खुशी, एक-दूसरे के गले मिलकर दे रहे लोग बधाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही