Search

 
 
 

नोवामुंडी : गुवा में पानी सप्लाई का पाइप फटने से बाजार कीचड़मय, लोग परेशान

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा बाजार में शुक्रवार सुबह 6:00 बजे गुवा सेल प्रबंधन द्वारा जमीन के अंदर बिछाई गई मेन सप्लाई पानी पाइप फट गया. इससे पाइप से पानी का फव्वारा निकलने लगा, जिससे गुवा बाजार में हर जगह पानी ही पानी फैल गया. इससे पूरा बाजार कीचड़मय हो गया है. पानी पाइप फटने के कारण बाजार आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/ed-raids-15-locations-of-lalu-yadav-from-delhi-to-bihar/">दिल्ली

से बिहार तक लालू यादव के 15 ठिकानों पर ED के छापे
वहीं दुकानदारों को भी काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं. लोगों ने इसकी सूचना सेल के जल विभाग के अधिकारी को दी है. इस संबंध में सेल अधिकारी ने कहा कि इसकी सूचना मिल गई है और इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा. इस संबंध में अधिकारी ने बताया कि काफी सालों से मेन लाइन पाइप को बदला नहीं गया है, जिसके कारण पाइप में जंग लगने से फट गई है. इसकी जगह नई पाइप आज ही लगा दी जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही