Search

 
 
 

नोवामुंडी : पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा एवं आसपास के क्षेत्र में हरितालिका तीज व्रत महिलाओं के द्वारा सामूहिक रूप से पूरी श्रद्धा एवं उन्मुक्त हृदय से मनाया गया. इस अवसर पर महिलाओं ने पूजा अर्चना कर व कथा का श्रवण कर भगवान शिव की स्तुति की. पूजा करा रहे पंडित लक्ष्मण उपाध्याय ने बताया कि भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने वन में रहकर तपस्या की थी. इस व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करती है. भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुहागिन महिलाओं ने अपनी पति के लंबी आयु की कामना की. इस व्रत के प्रभाव से महिलाओं के सभी इच्छाएं पूरी होती है. इस दौरान सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रहकर अगले दिन उपवास तोड़ती है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-artist-manita-mahato-congratulated-ganesh-chaturthi-with-attractive-painting/">चांडिल

: आकर्षक चित्रकारी से कलाकार मनिता महतो ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही