Search

 
 
 

नोवामुंडी : गुवा शहीद दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : रविवार को झामुमो जिला समिति की एक आवश्यक बैठक आदिवासी क्लब नोवामुंडी में जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में गुवा शहीद दिवस की तैयारी और कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर गुवा शहीद दिवस को ऐतिहासिक और सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में जिला सचिव सोनाराम देवगम, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन, दीपक प्रधान, दिनेश महतो, प्रेम गुप्ता, इजहार राही, अभिषेक सिंकू, बामिया माझी, संदेश सरदार, चूमनलाल लागुरी, मनोज लागुरी, सारिक राजा सहित झामुमो के काफी संख्या मे पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-foundation-stone-of-three-schemes-laid-in-kalchiti-panchayat/">घाटशिला

: कालचिती पंचायत में तीन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही