Search

 
 
 

नोवामुंडी : विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक आयोजित

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुरुवार को गुवा के योग नगर स्थित योग मंदिर के प्रांगण में बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (बीएसडब्ल्यूयू) इंटक की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सेल के भूतपूर्व कर्मी सह शाखा सचिव गोविंद भांजी ने किया. बैठक में सेल कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई. साथ ही उसके समाधान को लेकर विचार विमर्श किया गया. बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक के सेकेंड जोनल सेक्रेटरी रमेश गोप व यूनियन के सभी सदस्य, पदाधिकारी एवं सेलकर्मी यूनियन के सेकेंड जोनल सेक्रेटरी तूफान घोष के कार्यकलापों से नाखुश हैं. रमेश गोप ने कहा कि तूफान घोष सेल कर्मियों के किसी भी समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं. वे कभी यूनियन की बैठक में भी शामिल नहीं होते हैं. इसको लेकर यूनियन के सभी सदस्य नाराज दिखे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dowry-harassment-accused-in-police-custody-after-complaint-to-ssp/">जमशेदपुर

: एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस हिरासत में दहेज प्रताड़ना का आरोपी

इंटक के महामंत्री को भेजा लिखित शिकायत 

जोनल सेक्रेटरी रमेश गोप तथा बैठक में उपस्थित यूनियन के सभी पदाधिकारी ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए सेकेंड जोनल सेक्रेटरी तूफान घोष के कार्यकलापों को लेकर एक लिखित शिकायत बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक के महामंत्री बीएन चौबे को भेजा है. इसके बाद बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी ने कहा कि महामंत्री बीएन चौबे के आदेश के बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी. उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सेल कर्मियों ने कहा कि आने वाले समय में जोनल सेक्रेटरी रमेश गोप सेल कर्मियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करते आ रहे हैं और करते रहेंगे. इस बैठक में मुख्य रूप से रमेश गोप, मलय पाणिग्रही, जगदीश, फॉरमेन माझी, राकेश चक्रवर्ती, श्याम पासवान, तेज नारायण सिंह, आर मंजूनाथ, कानूराम देवगम, जंतुर गोप, देवेंद्र, रितेश, अशोक बालमुचू, महेश बारला, लेबेया सिद्दु, चरण देवगम, गंगा चाम्पिया, लखन चाम्पिया, लक्ष्मण चाम्पिया, अमरीक सिंह, दीपक कुमार दास, मंटू प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही