Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सेल गुवा क्लब में 72 माइंसों से आए विभिन्न कंपनियों के पदाधिकारियों एवं माइंस प्रतिनिधियों की आकस्मिक बैठक खान सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने को लेकर की गई. मुख्य अतिथि डायरेक्टर ऑफ माइंस एंड सेफ्टी आफताब हुसैन अंसारी की अध्यक्षता एवं सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी की अगुवाई में कार्यक्रम की शुरुआत की गई. खान सुरक्षा सप्ताह के चयनित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी, सचिव सेल गुवा महाप्रबंधक दीपक प्रकाश, संयुक्त सचिव सेल गुवा सहायक महाप्रबंधक सुमन कुमार एवं कोषाध्यक्ष सेल गुवा सहायक महाप्रबंधक प्रकाश चन्द्रा की मध्यस्था में कार्यक्रम की रूपरेखा सभी पदाधिकारियों द्वारा एकजुट हो एवं मिलकर बनाई गई. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-theft-of-a-truck-laden-with-thick-sand-from-the-police-custody-of-sadar-police-station-recovered-from-bhagalpur/">जामताड़ा
: सदर थाना पुलिस कस्टडी से मोटा बालू लदा ट्रक की चोरी, भागलपुर से बरामद
एनपीसीआईएल ने तुरामडीह बार्क को सौंपा न्यूक्लियर पावर प्लांट का मॉडल
: सदर थाना पुलिस कस्टडी से मोटा बालू लदा ट्रक की चोरी, भागलपुर से बरामद
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक की गई चर्चा
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खान सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने की शुरुआती कार्यक्रम विभिन्न माईसों में आगामी 10 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगी. अंत में आगामी दिसंबर माह के द्वितीय सप्ताह में लगभग 10 दिसंबर को खान सुरक्षा सप्ताह का फाइनल कार्यक्रम सेल गुवा की मेजबानी में आयोजित की जाएगी. उक्त आहूत बैठक में खान सुरक्षा सप्ताह के अन्य पदाधिकारियों में डीडीएमएस निरंजन कुमार एवं आर सुधीर द्वारा कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आफताब हुसैन अंसारी ने कहा कि भारत देश में बहुत ही आकर्षक ढंग से खान सुरक्षा सप्ताह चाईबासा संभाग द्वारा मनाया जाना गर्व की बात है. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा:">https://lagatar.in/jadugoda-npcil-handed-over-the-model-of-nuclear-power-plant-to-turamdih-barc/">जादूगोड़ा:एनपीसीआईएल ने तुरामडीह बार्क को सौंपा न्यूक्लियर पावर प्लांट का मॉडल
Leave a Comment