Search

 
 
 

नोवामुंडी : प्रखंड कार्यालय में 23 जून को लगाया जाएगा मेगा केसीसी कैंप

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : केसीसी लोन से वंचित पीएम किसान योजना के लाभुकों व बिरसा किसानों को केसीसी से जोड़ने के उद्देश्य से नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय में 23 जून को मेगा केसीसी लगाया जाएगा मेगा लगाया जाएगा. इस मेगा कैंप में प्राप्त आवेदनों में यदि त्रुटि पायी गई तो उसका वहीं सुधार भी कर लिया जाएगा. नोवामुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांडो ने बताया कि 23 जून को सुबह 10 बजे से संध्या पांच बजे तक केसीसी के लिए छुटे हुए कृषक आवेदन दे सकते हैं. उक्त कैंप जनहित व जनकल्याण के लिए किया जा रहा है, जिसमें सभी बैंकों के प्रतिनिधि शामिल होकर प्रखंड के ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को लाभ दिलाने में प्रखंड प्रशासन की मदद करेंगे. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/dumka-dc-and-sp-did-yoga-on-international-yoga-day/">दुमका

: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीसी व एसपी ने किया योग

आवेदन फॉर्म के साथ लगेंगे ये जरूरी कागज

उन्होंने बताया कि केसीसी कैंप में आने वाले आवेदक को पुर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन फॉर्म, आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड की छाया प्रति, बैंक खाता का विवरण (पासबुक की छाया प्रति), पैन कार्ड, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज के दो फोटो, मुखिया से सत्यापित जमीन की रसीद व वंशावली, जिस जमीन पर खेती की जाती है उस जमीन का रकवा का स्वघोषणा पत्र उपलब्ध रखना होगा. साथ ही स्वघोषणा पत्र जनसेवक या मुखिया या राजस्व कर्मचारी अथवा ग्राम प्रधान द्वारा सत्यापित होना चाहिए. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-notice-to-vacate-dozens-of-houses-built-on-tata-land-in-jorapokhar/">धनबाद

: जोड़ापोखर में टाटा की जमीन पर बने दर्जनों आवासों को खाली करने का नो‍टिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही