Search

 
 
 

नोवामुंडी : कोटगढ़ में वज्रपात की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के कोटगढ़ पंचायत के कोटगढ़ गांव स्थित भंजसाई मुंडा टोला में वज्रपात की चपेट में आकर रविवार को गुरा चातोम्बा (43) की मौत हो गयी. इस मौत से गांव सहित परिजनों में मातम पसरा हुआ है. घटना को लेकर गांव के लोगों ने बताया कि मृतक घर से किसी जरूरी काम से निकला था. जहां तेज आंधी व बारिश के साथ वज्रपात हुआ जिसकी चपेट में गुरा चातोम्बा आ गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-obc-morcha-organized-health-camp-under-seva-pakhwada/">चाईबासा

: भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सेवा पखवाड़ा के तहत लगाया स्वास्थ्य शिविर
इधर, मौत की खबर सुनते ही नोवामुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष मंजीत प्रधान मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. उन्होंने फौरन घटना की जानकारी अंचलाधिकारी सुनील चंद्र को दी और उनसे प्राकृतिक आपदा राहत कोष के तहत मृतक के परिजनों को राहत राशि दिलाने का आग्रह किया. अंचलाधिकारी ने मृतक के परिजनों को जल्द ही सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया. मौके पर ग्रामीण मुंडा राधेश्याम चतोम्बा, रॉयल चतोम्बा, तारा चतोम्बा, गणेश नायक आदि ग्रामीण उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही