Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : बड़ाजामदा में दुर्गा पूजा को लेकर मिलन क्लब की बैठक आयोजित

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बड़ाजामदा के भट्टीसाई में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर लक्ष्मी पूजा समिति मिलन क्लब ने मंगलवार की शाम बैठक की. इस बैठक की अध्यक्षता अशोक दास ने की. दुर्गा पूजा को कोरोना गाइडलाइन के तहत शांति पूर्वक मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. यह निर्णय लिया गया कि मिलन क्लब की ओर से पूजा पंडाल में मास्क एवं सैनिटाइजर की संपूर्ण व्यवस्था रहेगी. सभी श्रद्धालु सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में रहेंगे ताकि किसी प्रकार की परेशानियों का सामना किसी को ना करना पड़े. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazagon-independence-cup-football-tournament-organized-players-from-many-states-participated/">मझगांव

: स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित, कई राज्यों के खिलाड़ियों ने की शिरकत

क्लब की नई कमेटी गठित

बैठक के दौरान दुर्गा पूजा की तैयारी की लेकर चर्चा की गई. इस बैठक में मिलन क्लब की नई कमेटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष के रूप में सत्य प्रकाश, सह अध्यक्ष-राजेश, सचिव-टिंकू निषाद, सह सचिव-प्रह्लाद प्रसाद गुप्ता, कोषा अध्यक्ष-सुनील गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष-रंजन साहू को बनाया गया. इस दौरान सक्रिय सदस्यों के लिए शिवजी गुप्ता, पारसनाथ गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज साहू, अशोक दास, रिमू बहादुर, रूपा खान, चितरंजन प्रधान, ध्रुव गुप्ता, रिंकू निषाद, गणेश शर्मा, सुखदेव गोप, चंद्रभानु गोप, दीपक मुखी, सूरज निषाद, शिवम गुप्ता सुमन गुप्ता को मुख्य रूप से चयन किया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-cluster-level-question-forum-competition-organized-at-padmavati-jain-saraswati-shishu-mandir/">नोवामुंडी

: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर में संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही