Search

नोवामुंडी : माइनिंग एरिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन मंगलवार से जाएगा हड़ताल पर

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बड़ाजामदा स्थित माइनिंग एरिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार चौरसिया ने सोमवार को ट्रक मालिकों के साथ बैठक की. बैठक में कहा गया कि 13 मार्च को टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स कंपनी को एसोसिएशन के द्वारा लिखित आवेदन के साथ सूचित किया गया था कि आए दिन डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी के मद्देनजर मालवाहक वाहनों का भी भाड़ा बढ़ाया जाए. कंपनी ने भी आश्वस्त किया था कि अप्रैल माह में भाड़े में बढ़ोतरी की जाएगी, परंतु उसके बावजूद आज तक भाड़े में बढ़ोतरी नहीं की गई. अब भाड़ा बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर माइनिंग एरिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने मंगलवार से लौह अयस्क गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की है. इससे सम्बंधित एक पत्र एसोसिएशन के द्वारा कंपनी को भेजा गया है. इसमें बताया गया है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं करने के कारण यह कदम उठाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-zero-dropout-of-the-block-is-the-first-priority-bpo/">मझगांव

: प्रखंड को जीरो ड्रॉपआउट करना पहली प्राथमिकता : बीपीओ

लौह अयस्क परिवहन भाड़ा बढ़ाने पर अड़े

एसोसिएशन ने कहा है कि तब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक अनिश्चितकाल के लिए मंगलवार सुबह 4 से गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा. इनकी मांगो में खदान से बड़ाजामदा साइडिंग तक 300 रुपए प्रति टन, खदान से गुवा साइडिंग तक 330 रुपए प्रति टन, खदान से बोकना प्लॉट तक 250 रुपए प्रति टन लौह अयस्क परिवहन भाड़ा देने की मांग शामिल है. साथ ही गाड़ी ड्राइवरों के लिए कार्ड सिस्टम किया गया है, उसे बंद किया जाए. क्योंकि कोई भी ड्राइवर किसी भी गाड़ी या वाहन मालिक का स्थाई ड्राइवर नहीं होता. बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार चौरसिया, मनोज साहू, रिमू बहादुर, रूपा खान, रामानुज सिंह, चंद्रवंशी, मदन प्रसाद गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp