Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : दुधबिला पंचायत के गाडासाई एवं मुंडासाई गांव में जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने 25-25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. इन दोनों गांव में काफी समय से बिजली नहीं थी. खास तौर पर बच्चों को रात में पढ़ने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. लोग ढिबरी युग में जी रहे थे. नोवामुंडी भाग एक के जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने ग्रामीणों की मांग को देखते हुए विधायक से ट्रांसफार्मर लगवाने का आग्रह किया था. आखिरकार जिप सदस्य का प्रयास रंग लाया और मंगलवार को दोनों गांव में ट्रांसफार्मर लगाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-7-and-a-half-lakh-stolen-from-a-house-locked-in-telco/">जमशेदपुर
: टेल्को में बंद मकान से साढ़े 7 लाख की चोरी
: रेलवे फुटओवर ब्रिज का एक्सटेंशन के लिए निरीक्षण
: टेल्को में बंद मकान से साढ़े 7 लाख की चोरी
हेमंत सरकार ने ग्रामीणों का दर्द समझा : विधायक
मौके पर मौजूद विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि इन गांव में आजादी के पहले से बिजली नहीं थी. इससे पहले भाजपा की सरकार ने इन गांवों में ग्रामीणों की समस्या का निदान नहीं किया. परंतु हेमंत सरकार ने ग्रामीणों का दर्द देख ढिबरी युग में जी रहे ग्रामीणों को बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई. उन्होंने कहा कि अब बच्चों को रात में पढ़ाई करने में कोई परेशानी नहीं होगी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-inspection-of-railway-foot-over-bridge-for-extension/">मनोहरपुर: रेलवे फुटओवर ब्रिज का एक्सटेंशन के लिए निरीक्षण
Leave a Comment