Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : विधायक सोनाराम सिंकु ने गरिमा केंद्र का किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी प्रखंड इकाई द्वारा सोमवार को विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के किसान भवन में गरिमा केंद्र का उद्घाटन किया गया. केन्द्र का उद्घाटन विधायक सोनाराम सिंकु ने किया. यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नवाचार के तहत झारखंड राज्य को डायन कुप्रथा से मुक्त करने के लिए चलाई जा रही है. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य है कि झारखंड के लंबित 25 प्रखंडों में डायन कुप्रथा से पीड़ित महिलाओं को आजीविका विकल्प मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, कानूनी सहायता, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना एवं सामाजिक सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध करवाना है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dhauda-residents-will-have-to-be-given-housing-and-compensation-otherwise-agitation-ashok/">धनबाद

: धौड़ावासियों को आवास और मुआवजा देना होगा, अन्यथा आंदोलन : अशोक

जब तक लोग शिक्षित नहीं होंगे अंधविश्वास नहीं हट सकता

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांदो ने कहा कि प्रखंड के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार से जोड़ते हुए डायन एवं कुप्रथा तथा महिला हिंसा आदि से लोगों को मुक्त करना है. नोवामुंड़ी प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा ने कहा कि जब तक लोग शिक्षित नहीं होंगे तब तक अंधविश्वास को हटाया नहीं जा सकता है. मानकी निरंजन बोबोंगा ने कहा कि सभी महिलाओं को समूह से जोड़कर रोजगार दिलाने पर बल देना होगा. इस दौरान मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष मनजीत प्रधान, मनोज लागुरी सहित क्षेत्र के मानकी मुंडा एवं मुखिया उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में जेएसएलपीएस के बीपीएम प्रकाश हेस्सा, शशिकांत देवगम, हरीश सामड़, राजकिशन हेंब्रम का योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही